इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन 25 साल बाद अपने घरेलू काउंटी क्रिकेट क्लब लंकाशायर से अलग होंगे। क्लब ने उन्हें बताया है कि 2026 सीजन खत्म होने के बाद एंडरसन को अब नया कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया जाएगा।
एंडरसन ने टीम छोड़ने पर निराशा जताई। सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करते हुए उन्होंने कहा कि अगर यह उनके हाथ में होता, तो चीजें इस तरह खत्म नहीं होतीं। उन्होंने लिखा, "मैं बचपन से ही लंकाशायर को सपोर्ट करता आ रहा हूं, इसलिए उनके लिए 25 साल तक खेलना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा था।"
एंडरसन ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, "ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर खेलने के लिए उतरना हमेशा से मेरे लिए बहुत खास रहा है। यहां से मेरी कई शानदार यादें जुड़ी हैं, जिसमें टीम की कप्तानी करने का सम्मान भी शामिल है। अगर यह मेरे हाथ में होता तो सफर का अंत इस तरह नहीं होता। फिर भी मैं टीम के खिलाड़ियों और फैंस को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।"