जसप्रीत बुमराह: वनडे में 150 विकेट लेने वाले दसवें भारतीय तेज गेंदबाज बने (Image Source: IANS)
भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में अपने वनडे करियर की एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
लंबे समय बाद वनडे फॉर्मेट में लौटे बुमराह ने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक को आउट किया। ब्रूक के विकेट के साथ ही बुमराह ने वनडे करियर में 150 विकेट पूरे कर लिए।
वनडे फॉर्मेट में 150 विकेट लेने वाले बुमराह भारत के दसवें तेज गेंदबाज और ओवरऑल 16वें भारतीय गेंदबाज बने हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अपने 90वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की है।