आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने रविवार को दिल्ली एंव जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली से खास मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रोहन के पिता अरुण जेटली की 7वीं पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि दी।
भारत के पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता रहे अरुण जेटली का निधन 24 अगस्त, 2019 को एम्स में हुआ था। उन्होंने 66 साल की उम्र में आखिरी सांस ली थी। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पिता के निधन के बाद साल 2020 में रोहन जेटली ने पहली बार डीडीसीए के अध्यक्ष पद संभाला।
इसके बाद से वह लगातार इस पद पर बने हुए हैं। रोहन जेटली की अगुवाई में दिल्ली स्थित अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले टूर्नामेंट के दो सफल सीजन हो चुके हैं। रोहन जेटली की अगुवाई में पुरुष के साथ-साथ महिलाओं की टी20 लीग भी आयोजित की जा रही है।