जेमिमा रोड्रिगेज का खुलासा, वर्ल्ड कप मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर होने के बाद अंदर से टूट गई थीं (Image Source: IANS)
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिगेज ने 'विमेंस वर्ल्ड कप 2025' के दौरान अपने मन में चल रही भावनात्मक उथल-पुथल का खुलासा किया है। जेमिमा ने बताया कि घरेलू टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव और एक अहम मैच के लिए प्लेइंग इलेवन से बाहर किए जाने से वह अंदर से पूरी तरह टूट गई थीं।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले इंग्लैंड के खिलाफ 3 मुकाबलों की टी20 सीरीज खेल रही है, जिसके पहले ही मुकाबले में 69 रन की पारी खेलने वालीं जेमिमा को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
'जियोस्टार' के शो 'अनस्टॉपेबल' पर जेमिमा ने उस मुश्किल दौर को याद किया जो टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही उन्होंने झेला था, जब उम्मीदें और दबाव उन पर मानसिक रूप से हावी होने लगे थे।