छोटा नागपुर रॉयल्स ने झारखंड प्रीमियर लीग 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। रविवार को खेले गए टूर्नामेंट के 23वें मुकाबले में छोटा नागपुर ने एकतरफा मुकाबले में जमशेदपुर स्टीलर्स को 85 रनों से हराया।
छोटा नागपुर रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 211 रन लगाए। टीम को विराट सिंह और नाजिम सिद्दीकी ने शानदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 8.5 ओवर में 88 रन जोड़े। सिद्दीकी ने सिर्फ 32 गेंदों का सामना करते हुए 54 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में सिद्दीकी ने 10 चौके और एक छक्का लगाया।
वहीं, श्रेष्ठ सागर ने 20 गेंदों में 25 रन बनाए। हालांकि, चंदन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। एक छोर से कप्तान विराट ने अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और उन्होंने 58 गेंदों में 7 चौके और 6 छक्कों की मदद से 106 रनों की लाजवाब पारी खेली। गेंदबाजी में जमशेदपुर स्टीलर्स की ओर से हर्ष राणा, अमन कुमार और प्रतीक रंजन ने एक-एक विकेट चटकाया।