Dominant Royals and Steelers storm into the inaugural Jharkhand T20 League final (Image Source: IANS)
Jharkhand T20 League: झारखंड स्टेटस क्रिकेट एसोसिएशन इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (जेएससीए) में सोमवार को झारखंड टी20 क्रिकेट लीग 2026 के दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए।
पहले सेमीफाइनल मुकाबले में जमशेदपुर स्टीलर्स ने कोयलांचल सुपर किंग्स को मात दी। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में छोटा नागपुर रॉयल्स ने बड़े स्कोर का पीछा करते हुए रांची टाइटंस को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
दोनों ही मुकाबलों में बल्लेबाजों का दबदबा दिखा। जमशेदपुर स्टीलर्स और छोटा नागपुर रॉयल्स ने अपने विरोधियों को हराकर फाइनल में एंट्री ले ली है।