न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। स्टोक्स के संन्यास के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को टेस्ट टीम के लिए नए कप्तान की तलाश थी। ईसीबी की ये तलाश जो रूट खत्म करने वाले हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईसीबी एक बार फिर से टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज जो रूट को इंग्लैंड टेस्ट टीम का कप्तान बना सकती है। बता दें कि रूट के 2022 में टेस्ट टीम की कमान छोड़ने के बाद ही स्टोक्स को कप्तान बनाया गया था। वक्त का पहिया एक बार फिर से घूमता हुआ दिख रहा है और इस बार स्टोक्स के संन्यास की वजह से रूट दोबारा कप्तान बनने को तैयार दिख रहे हैं।
रूट को अगले महिला पाकिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। द एथलेटिक के मुताबिक, रूट के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज 2027 तक कप्तान बने रहने की संभावना है। रूट ने स्टोक्स की गैरमौजूगी में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की कप्तानी की थी।