Josh Inglis चोट चलते साउथ अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर (Josh Inglis की उंगली में फ्रैक्चर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज से हुए बाहर)
Josh Inglis Ruled Out: ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंगलिस की दाहिनी तर्जनी में फ्रैक्चर हो गया है, जिसके चलते वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ शेष वनडे सीरीज से बाहर हो गए। अब जोश इंगलिस अगले महीने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज से पहले फिट होना चाहेंगे।
31 वर्षीय इंगलिस गुरुवार को डरबन में वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में विकेटकीपिंग के दौरान चोटिए हुए थे। उस मैच में ऑस्ट्रेलिया को 67 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। चोट के बावजूद, इंगलिस छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन सिर्फ तीन रन ही बना सके।
'क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया' ने शनिवार को एक बयान में कहा, "वेस्ट ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी स्कैन के लिए घर लौटेंगे और तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए उनकी उपलब्धता आगे की जांच और सुधार पर निर्भर करेगी।"