ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हेड कोच डैरेन लेहमैन ने इंग्लैंड के पुरुषों के टेस्ट हेड कोच के लिए जस्टिन लैंगर के नाम का समर्थन किया है। लेहमैन ने कहा कि इस पद के लिए उनसे कोई संपर्क नहीं किया गया है।
इंग्लिश काउंटी सर्किट में नॉर्थम्पटनशायर के कोच डैरेन लेहमैन ने कहा, "मैं नॉर्थेंट्स को कोचिंग देकर बहुत खुश हूं। मुझसे इंग्लैंड टेस्ट हेड कोच के लिए संपर्क भी नहीं किया गया है। मुझे यकीन है कि इस पद के लिए बहुत से आवेदन आए होंगे। यह भी हो सकता है कि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के पास शायद पहले से ही कोई रिप्लेसमेंट लाइन में हो।"
लेहमैन ने इंग्लैंड टेस्ट हेड कोच पद के लिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज और कोच जस्टिन लैंगर का समर्थन करते हुए कहा कि अगर वह इसके लिए तैयार होंगे, तो वह सच में एक अच्छे कोच होंगे। जो भी यह रोल लेगा, उसके पास कुछ बहुत प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। मुझे काउंटी सिस्टम में कुछ अच्छे खिलाड़ी दिख रहे हैं।