बांग्लादेश के खिलाफ निजी कारणों के चलते टेस्ट सीरीज में नहीं खेलेंगे कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर को मिली जगह (बांग्लादेश के खिलाफ निजी कारणों के चलते टेस्ट सीरीज में नहीं खेलेंगे कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर को मिली जगह)
बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में कीमो पॉल निजी कारणों के चलते वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा नहीं होंगे। पॉल की जगह इस सीरीज के लिए शमर स्प्रिंगर को टीम में शामिल किया गया है।
कीमो पॉल निजी और पारिवारिक कारणों के चलते स्वदेश लौटेंगे। स्प्रिंगर ने अब तक वेस्टइंडीज के लिए टेस्ट में अपना डेब्यू नहीं किया है। वह कैरेबियाई टीम की ओर से तीन वनडे और 12 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 18 विकेट चटकाए हैं। वह बल्ले से भी अहम योगदान देने के लिए जाने जाते हैं।
टी20 में उन्होंने 168 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 116 रन बनाए हैं। वहीं, फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में वह 1043 रन बनाने के साथ-साथ 58 विकेट भी निकाल चुके हैं।