Mumbai: Team India Arrives Ahead of T20 World Cup Semi-final (Image Source: IANS)
Team India Arrives Ahead: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का चैंपियन बनाने में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की अहम भूमिका रही है। सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे हैं। वह केरल से संबंध रखते हैं। विश्व कप में उनके यादगार प्रदर्शन के बाद पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाली केरल सरकार ने संजू सैमसन का शानदार स्वागत करने का निर्णय लिया है।
राज्य के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने सोमवार को घोषणा की कि भारतीय टीम को टी20 विश्व कप फाइनल में शानदार जीत दिलाने वाले इस क्रिकेटर का राज्य सरकार सम्मान करेगी।
मंत्री शिवनकुट्टी ने कहा कि राज्य सैमसन की कामयाबी का जश्न इस तरह मनाना चाहता है। सैमसन केरल के लिए गर्व का विषय है। सैमसन की कामयाबी ने राज्य भर के हजारों युवा क्रिकेटरों को प्रेरित किया है।