केविन पीटरसन ने शे होप की तारीफ की, आईपीएल ऑक्शन में नाम डालने की दी सलाह (केविन पीटरसन ने शे होप की तारीफ की, आईपीएल ऑक्शन में नाम डालने की दी सलाह )
वेस्टइंडीज ने शुक्रवार को रांची में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारत के बनाए 249 रन के जवाब में 252 रन बनाकर 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया। कप्तान शे होप ने 45 गेंद पर नाबाद 102 रन की पारी खेल इस जीत में अहम और यादगार भूमिका निभाई। टी20 में वेस्टइंडीज का यह सबसे बड़ा रन चेज था।
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने शे होप की विस्फोटक शतकीय पारी की जमकर तारीफ की और कहा कि अब वह आईपीएल में अपनी दिलचस्पी को और खींच सकते हैं।
पीटरसन ने एक्स पर लिखा, "अगर शे होप अपना नाम मिनी आईपीएल ऑक्शन में डालते हैं, तो उनके लिए कुछ अच्छा हो सकता है।"