Advertisement
Advertisement
Advertisement

पोलार्ड ने राशिद की गेंद पर लगाए लगातार पांच छक्के

ICC Cricket Academy: वेस्टइंडीज़ के पूर्व ऑलराउंडर और वर्तमान में मुंबई इंडियंस के सहायक कोच कीरोन पोलार्ड ने राशिद ख़ान पर लगातार पांच छक्के लगाए हैं। ये छक्के उन्होंने द हंड्रेंड में सदर्न ब्रेव के लिए ट्रेंट रॉकेट्स के ख़िलाफ़

Advertisement
Kieron Pollard, Captain, MI Emirates during the training session at the ICC Cricket Academy in Dubai
Kieron Pollard, Captain, MI Emirates during the training session at the ICC Cricket Academy in Dubai (Image Source: IANS)
IANS News
By IANS News
Aug 11, 2024 • 02:14 PM

ICC Cricket Academy: वेस्टइंडीज़ के पूर्व ऑलराउंडर और वर्तमान में मुंबई इंडियंस के सहायक कोच कीरोन पोलार्ड ने राशिद ख़ान पर लगातार पांच छक्के लगाए हैं। ये छक्के उन्होंने द हंड्रेंड में सदर्न ब्रेव के लिए ट्रेंट रॉकेट्स के ख़िलाफ़ मारे, जिससे उनकी टीम को एक रोचक मुक़ाबले में दो विकेट की जीत हासिल हुई।

IANS News
By IANS News
August 11, 2024 • 02:14 PM

पोलार्ड ने यह कारनामा पारी के 17वें ओवर में किया। उस समय ब्रेव की टीम 80 गेंदों में 6 विकेट के नुक़सान पर 78 रन बनाकर खेल रही थी। उस समय पोलार्ड भी संघर्ष कर रहे थे और पहली 14 गेंदों पर सिर्फ़ छह रन ही बना पाए थे। तब जीत मेज़बानों के हाथ से फिसलती नज़र आ रही थी। लेकिन इसके बाद पोलार्ड ने राशिद की पांच गेंदों पर लगातार पांच छक्के लगाकर ब्रेव की उम्मीदों को ज़िंदा कर दिया।

Trending

उन्होंने राशिद की गुगली और अंदर आती गेंदों पर दो छक्का डीप मिडविकेट पर, दो छक्के लांग ऑफ़ पर और एक छक्का एक्स्ट्रा कवर पर लगाया। पोलार्ड की इस धुआंधार बल्लेबाज़ी का राशिद की विश्व स्तरीय गेंदबाज़ी के पास कोई जवाब नहीं था।

पोलार्ड ने यह कारनामा पहली बार नहीं किया है। इससे पहले वह मार्च 2021 में भी ऐसा कर चुके हैं, जब उन्होंने श्रीलंका के ख़िलाफ़ टी20 में अकीला धनंजय के ख़िलाफ़ लगातार छह छक्के लगाए थे।

हालांकि पोलार्ड 23 गेंदों पर 45 रन बनाकर रन आउट हो गए, लेकिन क्रिस जॉर्डन ने एक गेंद शेष रहते चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी। इस जीत के चलते अंक तालिका में ब्रेव के अंक शीर्ष पर मौजूद ओवल इनविंसिबल्स के बराबर हो गए।

पोलार्ड ने यह कारनामा पहली बार नहीं किया है। इससे पहले वह मार्च 2021 में भी ऐसा कर चुके हैं, जब उन्होंने श्रीलंका के ख़िलाफ़ टी20 में अकीला धनंजय के ख़िलाफ़ लगातार छह छक्के लगाए थे।

Also Read: पेरिस ओलंपिक 2024

Article Source: IANS

Advertisement

Advertisement