भारतीय महिला ए टीम के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में किरा चथली इंग्लैंड महिला ए टीम की कप्तानी करेंगी (Image Source: IANS)
भारतीय महिला ए टीम के खिलाफ जून-जुलाई में होने वाली 3 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड ए टीम की घोषणा कर दी गई है। सरे की विकेटकीपर बल्लेबाज किरा चथली को इंग्लैंड ए टीम का कप्तान बनाया गया है।
इंग्लैंड की टीम में सीनियर स्तर पर खेल चुकीं तीन खिलाड़ियों—जोडी ग्रेवकॉक, रियाना मैकडोनाल्ड-गे, और चैरिस पैवेली—को भी शामिल किया गया है। कई ऐसी खिलाड़ी भी हैं जो जल्द ही इंग्लैंड की टीम में जगह बनाने की कोशिश कर रही हैं। इन खिलाड़ियों में डेविना पेरिन, ग्रेस स्क्रिवेंस, और सोफिया स्मेल शामिल हैं।
इंग्लैंड महिला टीम के मुख्य बैटिंग कोच जॉन लुईस को टीम ए टीम की जिम्मेदारी दी गई है।