मई माह के लिए 'आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड के लिए नेपाल के ऑलराउंडर दीपेंद्र सिंह एरी, बांग्लादेश के तैजुल इस्लाम और मुशफिकुर रहीम, जबकि महिलाओं की श्रेणी में, इंग्लैंड की तेज गेंदबाज लॉरेन बेल, पाकिस्तान की बल्लेबाज गुल फिरोजा और न्यूजीलैंड की मैडी ग्रीन को नामित किया गया है।
बांग्लादेशी स्पिनर तैजुल इस्लाम भी बांग्लादेश के लिए अहम रहे, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में 2-0 से ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई। बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने सीरीज के दो मुकाबलों में 19.61 की औसत से 13 विकेट लिए। वह सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने।
बांग्लादेशी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम टेस्ट सीरीज में 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुने गए थे। रहीम ने दो टेस्ट मुकाबलों में 63.25 की औसत से कुल 235 रन बनाए, जिसमें पहले टेस्ट की पहली पारी में 71 रन और दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में मैच जिताऊ 137 रन शामिल हैं।