Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 के लिए हुई नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी शॉ को एक बार फिर से टीम में शामिल किया और उन्हें अपने करियर को संवारने का एक और मौका दिया। कभी भारतीय क्रिकेट का उभरता हुआ सितारा माने गए शॉ का करियर पिछले कुछ समय में निराशाजनक दौर से गुजरा है। आईपीएल 2026 उनके करियर के लिए अहम साबित हो सकता है।
शॉ अब अपनी घरेलू टीम मुंबई का भी हिस्सा नहीं हैं। पृथ्वी शॉ का मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के साथ रिश्ता तनावपूर्ण हो गया था। इस वजह से मुंबई की टीम में भी उन्हें अपनी जगह गंवानी पड़ी। आईपीएल 2025 के लिए हुई नीलामी में वह अनसोल्ड रहे थे।
इन चुनौतियों के बीच शॉ ने हार नहीं मानी। उन्होंने खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाने पर ध्यान दिया। एक छोटे से ब्रेक के दौरान उन्होंने क्रिकेट से दूरी बनाकर अपनी जिंदगी को नए नजरिए से देखा। इस दौरान उन्होंने यात्रा की, परिवार के साथ समय बिताया और खुद को फिर से तैयार किया। शॉ मानते हैं कि यह ब्रेक उनके लिए बेहद जरूरी था, जिसने उन्हें मानसिक रूप से संतुलित किया।