आईपीएल 2026 में भले ही दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का अभी एक मुकाबला बचा हो, लेकिन टीम का प्लेऑफ में खेलने का सपना टूट चुका है। अक्षर पटेल की कप्तानी में डीसी अंतिम चार में जगह बनाने में नाकाम रही। आइए आपको वो 5 कारण बताते हैं, जिनके चलते टूटा दिल्ली कैपिटल्स का प्लेऑफ में खेलने का सपना।
कुलदीप यादव फेल: आईपीएल 2026 में कुलदीप यादव को दिल्ली कैपिटल्स का सबसे बड़ा ट्रंप कार्ड माना जा रहा था। हालांकि, कुलदीप इस पूरे सीजन विकेट के लिए तरसते हुए दिखाई दिए। 11 मुकाबलों में कुलदीप सिर्फ 7 ही विकेट चटका सके और उनका इकोनॉमी भी 10.66 का रहा। यानी बीच के ओवरों में विकेट न चटकाने के साथ-साथ चाइनामैन गेंदबाज रनों पर लगाम लगाने में भी नाकाम रहा।
ट्रिस्टन स्टब्स रहे फ्लॉप: दिल्ली कैपिटल्स को ट्रिस्टन स्टब्स से इस सीजन काफी उम्मीदें थीं। स्टब्स अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलटने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, इस सीजन वह रनों के लिए संघर्ष करते हुए दिखाई दिए। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज का 13 मुकाबलों में स्ट्राइक रेट सिर्फ 127.90 का रहा। स्टब्स ने 275 रन तो बनाए हैं, लेकिन वह अहम मौकों पर टीम की नैया को मझधार में छोड़कर पवेलियन लौट गए।