लक्ष्मी रतन शुक्ला बने रहेंगे बंगाल टीम के हेड कोच, तिवारी, साहा और मजूमदार को मिली बड़ी जिम्मेदारी (Image Source: IANS)
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) ने भारत के पूर्व ऑलराउंडर लक्ष्मी रतन शुक्ला को आगामी घरेलू सत्र (2026-27) के लिए बंगाल की सीनियर पुरुष टीम का हेड कोच बनाए रखने का फैसला किया है। महाराष्ट्र के पूर्व बल्लेबाज सुरेंद्र भावे सहायक कोच होंगे।
कैब ने 24 अप्रैल को कोचिंग के कई पदों के लिए आवेदन मांगे थे। इससे अनुमान लगाया जा रहा था कि हेड कोच के रूप में शायद शुक्ला का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। शुक्ला को हटाए जाने की संभावना के पीछे रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल का परिणाम भी था जिसमें बंगाल टीम को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
गुरुवार को एक स्वतंत्र स्क्रीनिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद कैब ने शुक्ला के हेड कोच पद पर बने रहने की पुष्टि कर दी। इस स्क्रीनिंग पैनल में अरुण लाल, देवांग गांधी और कल्याण चौधरी शामिल थे।