लीड्स टेस्ट: बारिश से धुला दूसरे दिन का पहला सेशन, पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में इंग्लैंड मजबूत (Image Source: IANS)
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच हेडिंग्ले में जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन बारिश ने एक बार फिर फैंस का मजा किरकिरा किया है। दिन का पहला सेशन बारिश से धुल गया है। फिलहाल लंच ब्रेक तक इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान की पहली पारी से 59 रन पीछे है।
बारिश के चलते पहले दिन का शुरुआती सेशन भी प्रभावित रहा था। पाकिस्तान को महज 171 रन पर समेटने के बाद इंग्लैंड ने पहले दिन की समाप्ति तक 25 ओवरों का सामना करते हुए 2 विकेट खोकर 112 रन बना लिए थे।
बेन डकेट और एमिलियो ने पहले विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी की। डकेट 15 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद टीम ने 48 के स्कोर पर एमिलियो (33) का विकेट भी गंवा दिया। इसके बाद जॉर्डन कॉक्स ने कप्तान जो रूट के साथ दिन की समाप्ति तक तीसरे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी की।