'टिशू पेपर' पर कॉन्ट्रैक्ट साइन करने वाले लियोनेल मेसी, जिन्होंने दुर्लभ बीमारी से लड़कर बनाई पहचान (Image Source: IANS)
अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी अपना छठा फीफा वर्ल्ड कप खेलने जा रहे हैं। फुटबॉल इतिहास के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शुमार मेसी अपने देश को फीफा वर्ल्ड कप 2022 जिताने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। शानदार ड्रिब्लिंग, पासिंग और गोल करने की क्षमता मेसी को बेहद खास बनाती है।
24 जून 1987 को रोसारियो (अर्जेंटीना) में जन्मे मेसी जब सिर्फ 10 साल के थे, तो उन्हें ग्रोथ हार्मोन डेफिशिएंसी नामक दुर्लभ बीमारी का पता लगा। एक ऐसी बीमारी, जिससे शारीरिक विकास बाधित होता है।
इस बीमारी का इलाज काफी महंगा था, जिसका खर्चा उठाना परिवार के लिए अंसभव था। लियोनेल के पिता जॉर्ज मेसी एक स्टील कारखाने में मजदूरी करते थे। खाली समय में फुटबॉल क्लब में कोचिंग भी देते। मां सेलिया मारिया लोगों के घरों में साफ-सफाई का काम करतीं।