जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए लिटन दास, परवेज हुसैन को मिली जगह (Image Source: IANS)
जिम्बाब्वे के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के बीच में बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज लिटन दास चोट के चलते पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। लिटन समय रहते अपने हैमस्ट्रिंग इंजरी से उबरने में नाकाम रहे हैं, जिसके कारण वह जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली सीरीज को मिस करेंगे।
बाएं हाथ के बल्लेबाज परवेज हुसैन को लिटन के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। लिटन अपना रिहैब पूरा करने के लिए ढाका लौटेंगे।
बांग्लादेश टीम के फिजियो बैजेदुल इस्लाम खान ने कहा, "लिटन पहले वनडे में नहीं खेल पाए थे और अभी मैच खेलने के लिए फिट नहीं हैं। आज उनका फिटनेस टेस्ट हुआ और नतीजा संतोषजनक नहीं था। लगातार दो वनडे होने वाले हैं और हमें नहीं लगता है कि वह सीरीज में कोई भूमिका निभाने के लिए काफी प्रगति करेंगे।"