शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 की शुरुआत 30 अगस्त से चंडीगढ़ के आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम में हो रही है। लीग का यह पहला संस्करण है। लीग में छह टीमें खिताब के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा करेंगी।
फाजिल्का फाल्कन्स की कप्तानी भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल करेंगे। फिलहाल श्रीलंका में मौजूद कप्तान गिल ने अपनी टीम के भेजे संदेश में कहा, "मैं फाजिल्का फाल्कन्स को लीड करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। हमारे पास खिलाड़ियों का एक बहुत ही प्रतिभाशाली और रोमांचक ग्रुप है। मैं टीम के साथ काम करने के लिए वास्तव में उत्सुक हूं। यह हम सभी के लिए एक-दूसरे से सीखने और कुछ अच्छा क्रिकेट खेलने का एक शानदार मौका होगा।"
शुभमन गिल ने लीग का आयोजन करने और युवा क्रिकेटरों को अपने करियर में अगला कदम उठाने के लिए एक प्लैटफॉर्म देने के लिए पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) की भी तारीफ की।