लॉर्ड्स वनडे: इंग्लैंड ने टॉस जीत बल्लेबाजी चुनी, जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया से बाहर (Image Source: IANS)
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
टॉस जीतने के बाद ब्रूक ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। पिच अच्छी लग रही है। साकिब महमूद की जगह टंग टीम में वापस आए हैं।"
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा, "हम गेंदबाजी का ही फैसला करते। घुटने की चोट के कारण बुमराह नहीं खेल रहे हैं। केएल, प्रिंस और अर्शदीप टीम में आए हैं।"