Rohit Sharma लॉर्ड्स वनडे के बाद नहीं लेंगे संन्यास, BCCI सचिव ने किया बड़ा ऐलान (Image Source: IANS)
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। सैकिया ने कहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा और आखिरी वनडे रोहित शर्मा का आखिरी मुकाबला नहीं होगा।
पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का आखिरी मैच रोहित शर्मा के वनडे करियर का अंतिम मैच हो सकता है। बीसीसीआई सचिव ने इन खबरों को केवल अटकलबाजी बताया।
बीसीसीआई सचिव सैकिया ने आईएएनएस से कहा, "रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर कई तरह की बातें चल रही हैं। बोर्ड के स्तर पर ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है। मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है कि रोहित रविवार को लॉर्ड्स में अपना आखिरी मैच खेलेंगे।"