लॉर्ड्स टेस्ट: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 115 रन से हराया, ओली रॉबिन्सन प्लेयर ऑफ द मैच रहे (Image Source: IANS)
इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन के पहले सत्र में न्यूजीलैंड को हराकर 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। चौथी पारी में 254 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी न्यूजीलैंड 138 रन पर सिमट गई और 115 रन के अंतर से मैच हार गई।
मैच पर नजर डालें तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड हैरी ब्रूक के 56 रन की पारी के बावजूद पहली पारी में 140 रन पर सिमट गई।
न्यूजीलैंड के लिए काइल जैमिसन ने 5,नाथन स्मिथ ने 3 और विल ओरूर्के ने 2 विकेट लिए थे।