लॉर्ड्स टेस्ट: मंधाना का अर्धशतक, लंच तक भारत ने 3 विकेट पर 122 रन बनाए (Image Source: IANS)
भारतीय महिला और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीमों के बीच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में टेस्ट मैच खेला जा रहा है। लॉर्ड्स पहली बार महिला टेस्ट की मेजबानी कर रहा है, इसलिए भी ये टेस्ट यादगार है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
भारतीय क्रिकेट टीम ने लंच तक (25 ओवर) 3 विकेट के नुकसान पर 122 रन बना लिए हैं।
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। स्मृति मंधाना के साथ पारी की शुरुआत करने आईं शेफाली वर्मा बिना खाता खोले आउट हो गईं। उस समय टीम का स्कोर 4 रन था। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आई यास्तिका भाटिया भी 37 के स्कोर पर आउट हो गईं। यास्तिका ने 12 रन बनाए। जेमिमा रोड्रिग्स और मंधाना ने तीसरे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी की। रोड्रिग्स 38 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हुईं।