एलपीएल 2026: अहम खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट की पुष्टि, दांबुला सिक्सर्स से जुड़े सिकंदर रजा (Image Source: IANS)
लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) में दांबुला सिक्सर्स ने जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को साइन किया है, जो साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज मार्केस एकरमैन की जगह लेंगे। एकरमैन चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
दांबुला सिक्सर्स ने ऑलराउंडर सिकंदर रजा को जोड़कर अपनी टीम को मजबूत किया है। 40 वर्षीय खिलाड़ी ने 375 टी20 मुकाबलों में 25.57 की औसत के साथ 7595 रन बनाने के अलावा, 255 विकेट भी हासिल किए हैं।
लंका प्रीमियर लीग के टूर्नामेंट निदेशक सामंथा डोडानवेला ने कहा, "बड़े अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर्स वाले टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का रिप्लेसमेंट एक आम बात है। हमें सिकंदर रजा जैसे खिलाड़ियों का टूर्नामेंट में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है और हम लंका प्रीमियर लीग के इस बेहद रोमांचक और कड़े मुकाबले वाले सीजन के शानदार समापन का इंतजार कर रहे हैं।"