माहिका शर्मा: अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन के बाद किया मॉडलिंग-एक्टिंग का रुख, हार्दिक पांड्या से नाम ज (Image Source: IANS)
मॉडल और अभिनेत्री माहिका शर्मा अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन करने के बाद माहिका ने मॉडलिंग और एक्टिंग का रुख किया। हालांकि, उनकी लोकप्रियता में तेजी से इजाफा भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या को डेट करने के कारण हुआ।
माहिका का जन्म 26 जुलाई, 1994 को हरियाणा में हुआ। हालांकि, उनकी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली स्थित नेवी चिल्ड्रन स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन इकोनॉमिक्स और फाइनेंस में पूरी की।
माहिका ने ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद कई जगह इंटरशिप भी की। हालांकि, इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में अपना करियर बनाने का फैसला किया। उन्होंने अपने करियर का आगाज एक फ्रीलांसर के तौर पर की।