भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का लक्ष्य आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स के खिलाड़ियों को उच्च-स्तर की टी20 क्रिकेट का लगातार अनुभव देकर उन्हें विकसित करना होना चाहिए। साथ ही खेल को एक बड़े वैश्विक स्टेज के लिए तैयार करना चाहिए।
ईटीपीएल 2026 प्लेयर ड्राफ्ट के बाद डबलिन गार्डियंस के कप्तान और मेंटर अश्विन ने कहा कि ओलंपिक खेलों में खेल की वापसी से पहले क्रिकेट के ग्लोबल विस्तार में एक अहम भूमिका निभाएगी।
अश्विन ने कहा कि इस टूर्नामेंट का असर व्यापक होगा। मुझे लगता है कि कुछ वर्षों में ओलंपिक होना है। अगर क्रिकेट एक खेल के तौर पर इसे वैश्विक बनाने के बारे में गंभीर है, तो मुझे लगता है कि ईटीपीएल की टीमें इसे मुमकिन बनाने में बहुत जरूरी भूमिका निभाएंगी। डबलिन गार्डियंस ने आयरिश क्रिकेट और बड़े यूरोपियन इकोसिस्टम में योगदान देने की जिम्मेदारी भी ली है।