मेजर लीग क्रिकेट 2026: नांद्रे बर्गर बाहर, टीएसके ने डियान फॉरेस्टर को दी जगह (Image Source: IANS)
दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर मेजर लीग क्रिकेट 2026 (एमएलसी 2026) से बाहर हो गए हैं। बर्गर एमएलसी में टेक्सास सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं।
नांद्रे बर्गर पीठ में पहले से मौजूद स्ट्रेस रिएक्शन की वजह से एमएलसी 2026 से बाहर हुए हैं। बर्गर ने इस सीजन में टेक्सास सुपर किंग्स (टीएसके) के लिए दो मैच खेले और 6 ओवर की गेंदबाजी में 1 विकेट लिया।
टीएसके की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि हाल ही में हुए स्कैन में पता चला है कि उनकी पीठ में पहले से स्ट्रेस रिएक्शन है, इसलिए नांद्रे बर्गर लंबे समय तक आराम और रिहैबिलिटेशन के लिए एमएलसी छोड़ रहे हैं।