मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने पहली बार जीता The Hundred का खिताब, सीफर्ट के तूफान से फाइनल में ट्रेंट रॉ (Image Source: IANS)
मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 'द हंड्रेड' का खिताब पहली बार अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में मैनचेस्टर ने ट्रेंट रॉकेट्स को 5 विकेट से हराया।
ट्रेंट रॉकेट्स से मिले 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की शुरुआत दमदार रही। पहले विकेट के लिए टिम सीफर्ट और पॉल वाल्टर ने मिलकर 66 रन जोड़े। वाल्टर 14 गेंदों का सामना करने के बाद 22 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान जोस बटलर ने 14 गेंदों में 3 छक्कों की मदद से 23 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने 11 रनों का योगदान दिया, जबकि माइकल ब्रेसवेल बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।
मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 'द हंड्रेड' का खिताब पहली बार अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में मैनचेस्टर ने ट्रेंट रॉकेट्स को 5 विकेट से हराया।