EN-W vs IN-W One-off Test: मंधाना-हरमनप्रीत की अर्धशतकीय पारी, भारतीय टीम के नाम रहा लॉर्ड्स टेस्ट क (Image Source: IANS)
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है। टेस्ट का पहला दिन भारतीय टीम के नाम रहा। पहली पारी में 285 रन बनाने के बाद भारत ने दिन का खेल खत्म होने से पहले इंग्लैंड को एक बड़ा झटका भी दे दिया है।
इंग्लैंड ने पहली पारी में एक विकेट खोकर 21 रन बना लिए हैं। टैमी ब्यूमोंट को क्रांति गौड़ ने सिर्फ 2 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया है। हीथर नाइट एक और मैया बाउचियर 17 रन बनाकर क्रीज पर डटी हुई हैं। इंग्लैंड अभी भारत के स्कोर से 264 रन पीछे है।
इससे पहले, भारत की पूरी टीम पहली पारी में 285 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शेफाली वर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं।