मार्क चैपमैन: बीबीएल में खेलने के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के साथ कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट किया (मार्क चैपमैन: बीबीएल में खेलने के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के साथ कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट किया )
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों को लीग क्रिकेट खेलने के लिए अपने साथ कैजुअल अनुबंध का विकल्प देता है। कई दिग्गज खिलाड़ी इस अनुबंध तहत हैं, और इसमें अगला नाम दिग्गज ऑलराउंडर मार्क चैपमैन का है। चैपमैन ने बीबीएल में खेलने के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ कैजुअल अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) में जाने का फैसला किया है।
चैपमैन ने कैजुअल अनुबंध का फैसला बिग बैश लीग (बीबीएल) का अनुबंध मिलने के बाद किया है। हालांकि, लीग में वे किस टीम का हिस्सा होंगे, ये अभी स्पष्ट नहीं है। बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज और स्पिनर चैपमैन अब न्यूजीलैंड में घरेलू स्तर पर खेलने के बजाय अपने घरेलू समर के पीक के दौरान ऑस्ट्रेलिया में बीबीएल में खेल सकेंगे।
न्यूजीलैंड क्रिकेट से कैजुअल अनुबंध मिलने के बाद चैपमैन ने बोर्ड का शुक्रिया अदा किया है।