ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैट रेनेशॉ ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ किंग्समीड में जारी टेस्ट सीरीज के पहले मैच में शतक लगाया। रेनेशॉ ने मुकाबले के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में यह कारनामा किया। यह टेस्ट क्रिकेट में उनका करीब साढ़े नौ साल बाद शतक था।
रेनेशॉ ने डरबन में साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 204 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने चौके के साथ अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक लगाया। इससे पहले रेनेशॉ ने जनवरी 2017 में पाकिस्तान के विरुद्ध 184 रन की पारी खेली थी। उसके बाद रेनेशॉ को अगले शतक के लिए 20 पारियों का इंतजार करना पड़ा।
रेनेशॉ ने नवंबर 2016 में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद साल 2017 में 7 टेस्ट मैच खेले। हालांकि, जनवरी 2017 के बाद उन्होंने दो अर्धशतक और लगाए, लेकिन साल 2018 में उन्हें सिर्फ एक ही टेस्ट मैच खेलने का मौका मिल सका।