हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता आमिर खान ने रविवार को गौरी स्प्रेट के साथ शादी कर ली। आमिर की यह तीसरी शादी है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने आमिर को उनकी तीसरी शादी की बधाई दी।
इरफान पठान ने एक्स पर लिखा, "प्रिय आमिर भाई और गौरी, आपकी शादी पर बहुत-बहुत बधाई। आप दोनों को जिंदगी भर प्यार, खुशी, हंसी और साथ की दुआएं। अल्लाह आपके इस खूबसूरत सफर में कभी न खत्म होने वाली खुशियां और अनगिनत दुआएं दे। आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं, एक बार फिर बधाई।"
पठान ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें आमिर खान और गौरी कानूनी रूप से एक दूसरे को पति और पत्नी के रूप में स्वीकार करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में अंत में आमिर अपनी पत्नी के साथ डांस करते हुए भी दिख रहे हैं। बेहद सादगी भरी इस शादी में आमिर के परिवार के लोग और बेहद करीबी मित्र उपस्थित थे।