मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2027: एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, 10 अक्टूबर को हाईवोल्टेज मैच, यहां देखें पूरा शेड्यूल (मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2027: एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, 10 अक्टूबर को हाईवोल्टेज मैच, यहां देखें पूरा शेड्यूल)
आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत और पाकिस्तान को मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के साथ 'ग्रुप-ए' में रखा गया है। दोनों टीमों के बीच 10 अक्टूबर को हाईवोल्टेज मैच खेला जाना है। 'ग्रुप-ए' में भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, सह-मेजबान जिम्बाब्वे और क्वालीफायर-ए से आने वाली टीम शामिल हैं। वहीं, 'ग्रुप-बी' में सह-मेजबान साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और क्वालीफायर-बी शामिल हैं।
साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन 2 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच होगा, जिसमें 14 टीमों के बीच 12 वेन्यू पर कुल 57 मैच खेले जाएंगे।