नाइजीरिया और युगांडा ने आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप अफ्रीका रीजनल फाइनल 2027 में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। दोनों टीमें आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप सब-रीजनल अफ्रीका क्वालीफायर 'सी' में क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर रहीं।
ये टीमें अफ्रीका रीजनल फाइनल में शामिल होंगी, जो आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए क्वालीफिकेशन प्रक्रिया का हिस्सा है। इस रीजनल फाइनल प्रतियोगिता में तंजानिया, घाना, रवांडा और केन्या भी हिस्सा लेंगे, जो पहले दो सब-रीजनल क्वालीफायर से आगे बढ़कर आए हैं।
मेजबान नाइजीरिया इस टूर्नामेंट में अजेय रहा और अपने सभी पांचों मैच जीते, जबकि युगांडा चार जीत के साथ दूसरे स्थान पर रहा। हालांकि, आखिरी दिन एक-दूसरे का सामना करने से पहले ही दोनों टीमें क्वालीफाई कर चुकी थीं, लेकिन एनसीएफ ओवल 1 में हुए इस मुकाबले से शीर्ष स्थान तय होना था।