Kolkata Knight Riders: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 6 विकेट से हराया। मुंबई की धमाकेदार जीत के नायक रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन रहे। वानखेड़े के मैदान पर मुंबई ने आईपीएल में अपना सबसे बड़ा रन चेज सफलतापूर्वक हासिल करते हुए इतिहास रचा दिया।
केकेआर से मिले 221 रनों के लक्ष्य को मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल किया। मुंबई ने अपना पांच साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। साल 2021 में मुंबई ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 219 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया था। यह आईपीएल इतिहास का छठा सबसे बड़ा रन चेज भी है। मुंबई को रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए मिलकर 11.5 ओवर में 148 रन जोड़े। रोहित-रिकेल्टन के आगे केकेआर के गेंदबाज पूरी तरह से बेबस नजर आए।