अफगानिस्तान के हेड कोच रिचर्ड पायबस का कहना है कि अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद नबी के पास अभी भी खेल के छोटे फॉर्मेट में टीम के लिए योगदान देने के लिए बहुत कुछ है। उन्होंने नबी को एक ऐसा खिलाड़ी बताया जो अनुशासित और पेशेवर है। नबी ने बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टी20 टीम में अपनी जगह खो दी है। इससे टी20 फॉर्मेट में उनके करियर की समाप्ति के कयास लगने लगे हैं।
पायबस ने कहा, "मुझे लगता है कि नबी के पास उन फॉर्मेट में योगदान देने के लिए कुछ है जिनके लिए वह उपलब्ध हैं। वह एक जबरदस्त क्रिकेटर है और वह खुद को एकदम शानदार शेप में रखते हैं। वह बहुत अनुशासित हैं। अफगानिस्तान के लिए उनका रिकॉर्ड बेहद अलग है। उनकी बहुत इज्जत है, न सिर्फ उनके पिछले कामों के लिए, बल्कि एक पेशेवर के तौर पर बर्ताव के लिए भी। वह बहुत ध्यान से काम करते हैं।"
उन्होंने कहा, "उनकी फिजिकल कंडीशनिंग की बात करें तो, भले ही वह एक परिपक्व क्रिकेटर हैं, फिर भी वह सच में अच्छी शेप में हैं और यह देखना सच में पॉजिटिव था।