मोहम्मद शमी का टेस्ट क्रिकेट से जाना एक बुरा दिन: मोर्ने मोर्केल (मोहम्मद शमी का टेस्ट क्रिकेट से जाना एक बुरा दिन: मोर्ने मोर्केल)
भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। शमी ने शुक्रवार देर रात टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कहा। शमी के संन्यास पर भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल का कहना है कि उन्हें जाते हुए देखना दुखद है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में दूसरे वनडे से पहले मोहम्मद शमी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर मोर्केल ने कहा, "मैं पहली बार जब ग्रुप से जुड़ा, उस समय शमी टीम का हिस्सा थे। इसलिए मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं। आपको पता है कि वह एक स्किलफुल खिलाड़ी हैं और काफी क्षमतावान हैं। मुझे यहां शुरुआती समय में उनसे काफी मदद मिली।"
मोर्केल ने कहा, "उन्हें जाते देखना एक दुखद दिन है। लेकिन हां, वह अभी भी घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं और खूब गेंदबाजी कर रहे हैं। यह देखना बहुत अच्छा है।"