मोनालिसा और सोनाली ने सैंड आर्ट बनाकर भारतीय क्रिकेट और हॉकी टीम को गोल्ड जीतने की बधाई दी (मोनालिसा और सोनाली ने सैंड आर्ट बनाकर भारतीय क्रिकेट और हॉकी टीम को गोल्ड जीतने की बधाई दी )
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय दल के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक और स्वर्णिम रहा। भारतीय दल ने मुक्केबाजी, आर्चरी, पुरुष गोल्फ, कुश्ती, क्रिकेट और हॉकी में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अलग-अलग खेलों में भारतीय टीमों की उपलब्धियों से पूरे देश में जश्न का माहौल है। इस अवसर पर पुरी के सैंड आर्टिस्टों ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तानों की तस्वीर बनाकर उनका और टीमों का अभिनंदन किया है।