मोंटी देसाई ने कनाडा क्रिकेट टीम के हेड कोच पद से इस्तीफा दिया (Image Source: IANS)
मोंटी देसाई ने कनाडा पुरुष क्रिकेट टीम के कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें 1 मई 2026 को टीम के साथ बतौर कोच दूसरे कार्यकाल के नियुक्त किया गया था। मोंटी देसाई ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट के माध्यम से अपना पद छोड़ने की घोषणा की।
देसाई ने लिखा, "एक छोटा चैप्टर, लेकिन एक अर्थपूर्ण चैप्टर। हर माहौल आपको कुछ न कुछ सिखाता है। इस अनुभव ने मेरे इस विश्वास को और मजबूत किया कि टिकाऊ प्रदर्शन समय, भरोसे, तैयारी, मजबूत रिश्तों और मिलकर काम करने से बनता है।"
उन्होंने लिखा, "खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और इस सफर में साथ देने वाले सभी लोगों का शुक्रिया। मैं बने रिश्तों, सीखे गए सबक और योगदान देने के मौके के लिए शुक्रगुजार हूं।"