मध्य प्रदेश लीग (एमपीएल) टी20 सिंधिया कप 2026 के लिए 'रीवा जगुआर्स' ने अपनी टीम घोषित कर दी है। इस खेमे में युवा और प्रतिभाशाली बल्लेबाज अक्षत रघुवंशी शामिल हैं। पृथ्वीराज सिंह तोमर टीम की कमान संभालेंगे, जबकि सागर सोलंकी को उप-कप्तानी सौंपी गई है।
मध्य प्रदेश लीग (एमपीएल) टी20 सिंधिया कप 2026 की शुरुआत 3 जून से होगी। पुरुषों के टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में ग्वालियर चीताज का मुकाबला उज्जैन फाल्कंस से होगा। इस सीजन रीवा जगुआर्स अपना पहला मैच 6 जून को होल्कर स्टेडियम में बुंदेलखंड बुल्स के खिलाफ खेलेगी।
रीवा जगुआर्स की टीम: पृथ्वीराज सिंह तोमर (कप्तान), सागर सोलंकी (उप-कप्तान), अक्षत रघुवंशी, रामवीर सिंह गुर्जर, अथर्व महाजन, अश्विन दास, अनंत वर्मा, सागर प्रताप सिंह बघेल, रोहित राजावत, प्रभांशु शुक्ला, मोहम्मद अरहम अकील, अंकित सिंह कुशवाह, रीतेश शाक्य, नवीन सिंह चौहान, जयदेव सिंह, राधाकृष्ण द्विवेदी।