पांच बार की आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) चैंपियन मुंबई इंडियंस (एमआई) ने शनिवार को मुंबई के पूर्व फर्स्ट-क्लास क्रिकेटर जुबिन भरूचा को फ्रेंचाइजी के ग्लोबल इकोसिस्टम के लिए 'डायरेक्टर ऑफ परफॉर्मेंस' नियुक्त किया है।
मुंबई फ्रेंचाइजी में अपनी नई भूमिका से पहले भरूचा राजस्थान रॉयल्स में 'डायरेक्टर ऑफ हाई परफॉर्मेंस' थे। उन्होंने नवंबर 2022 से लेकर आईपीएल 2025 के बाद टीम छोड़ने तक यह पद संभाला।
फ्रेंचाइजी ने अपने बयान में कहा, "जुबिन भरूचा 'डायरेक्टर ऑफ परफॉर्मेंस' के तौर पर मुंबई इंडियंस से जुड़ रहे हैं। वह एमआई इकोसिस्टम में परफॉर्मेंस से जुड़े सभी क्षेत्रों में मौजूदा मल्टी-डिसिप्लिनरी लीडरशिप ग्रुप के साथ मिलकर काम करेंगे। जुबिन एमआई के बेहद एकीकृत इकोसिस्टम में मौजूदा सपोर्ट स्टाफ के साथ जुड़ेंगे और खिलाड़ियों के विकास में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने के मुंबई इंडियंस के स्थापित तरीके को और आगे बढ़ाएंगे।"