भारत के खिलाफ गुरुवार को 302 रनों की शर्मनाक हार के बाद, श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने पूरे कोचिंग स्टाफ और चयनकर्ताओं से तत्काल और व्यापक स्पष्टीकरण मांगा है। एशिया कप 2023 के फाइनल में महज 50 रन पर ऑलआउट होने के बाद श्रीलंका गुरुवार को एक बार फिर भारत के खिलाफ 55 रन पर ढेर हो गई। सात मैचों में सिर्फ दो जीत के साथ श्रीलंका अंक तालिका में आठवें स्थान पर है और उसकी सेमीफाइनल की उम्मीद लगभग खत्म हो गई है।
एसएलसी ने एक बयान में कहा, "बोर्ड ने मौजूदा विश्व कप 2023 के दौरान श्रीलंका की राष्ट्रीय टीम के प्रदर्शन पर गहरी चिंता और निराशा व्यक्त की है। खासकर भारत के खिलाफ निराशाजनक हार।
"विश्व कप 2023 एक प्रतिष्ठित आयोजन है और श्रीलंका की राष्ट्रीय टीम का प्रदर्शन देश और दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद गर्व का स्रोत है। हालांकि, हाल के प्रदर्शन और चौंकाने वाली हार ने टीम के बारे में महत्वपूर्ण सवाल खड़े कर दिए हैं।"