Long Jump Medal Ceremony: एशियन गेम्स में दो बार सिल्वर मेडल जीतने वाले भारतीय लॉन्ग जम्पर मुरली श्रीशंकर ने केरल में खिलाड़ियों को मिलने वाले आर्थिक प्रोत्साहन, सुविधाओं और बुनियादी ढांचे पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे दक्षिण भारतीय राज्यों ने खेलों में काफी सुधार किया है, जबकि केरल अभी भी 10 साल पहले जैसी स्थिति में है। श्रीशंकर का मानना है कि अगर हालात नहीं सुधरे तो वह तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व करने के विकल्प पर विचार कर सकते हैं।
मुरली श्रीशंकर ने एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा में चोट लगने के बावजूद रजत पदक जीता। इससे पहले श्रीशंकर ने एशियन गेम्स 2022 में भी सिल्वर मेडल जीता था। लगातार दूसरे एशियन गेम्स पदक पर खुशी जताते हुए श्रीशंकर ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर मुझे खुशी हुई। बस एक दुखद बात यह थी कि चौथे प्रयास में मैं चोटिल हो गया, इसलिए मैं प्रतियोगिता को उस तरह पूरा नहीं कर पाया, जैसा चाहता था, लेकिन फिर भी सिल्वर मेडल जीतकर खुश हूं। मुकाबला बहुत कड़ा था। यह एशियन गेम्स में मेरा दूसरा सिल्वर मेडल है, इसलिए मैं सच में बहुत खुश हूं।"
भारतीय लॉन्ग जम्पर को सितंबर 2026 में आयोजित नागोया एशियन गेम्स के दौरान पुरुषों की लंबी कूद प्रतियोगिता के दौरान टखने में चोट लग गई थी। वह चाहते हैं कि इसके लिए उनकी सर्जरी लंदन के फोर्टिस अस्पताल में हो।