M.V.Sridhar: घरेलू क्रिकेट में 21 शतक, 366 सर्वश्रेष्ठ स्कोर, टीम इंडिया में फिर भी नहीं मिला मौका (Image Source: IANS)
भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाना हर दौर में एक मुश्किल काम रहा है। ऐसे कई क्रिकेटर हुए हैं जिनका घरेलू क्रिकेट में रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है, लेकिन उन्हें कभी भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका नहीं मिला। एम. वी. श्रीधर का नाम भी ऐसे ही क्रिकेटर के रूप में लिया जाता है।
एम. वी. श्रीधर का जन्म 2 अगस्त 1966 को विजयवाड़ा में हुआ था। श्रीधर को बचपन से ही क्रिकेट में रुचि में थी। वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते थे और दाएं हाथ के ही पार्ट टाइम ऑफ स्पिन गेंदबाज थे।
श्रीधर ने 1988-89 में हैदराबाद के लिए प्रथम श्रेणी मैच में डेब्यू किया था। उनका घरेलू करियर करीब दस वर्ष का रहा है। इस दौरान वह टीम के अहम बल्लेबाज रहे और अपनी बल्लेबाजी से कई रिकॉर्ड भी बनाए, लेकिन उन्हें भारतीय टीम के लिए खेलने का कभी मौका नहीं मिला।