मेरा लक्ष्य 40-45 ओवर तक बल्लेबाजी करना है: शुभमन गिल (Image Source: IANS)
भारतीय क्रिकेट टीम ने इकाना स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान को 170 रन से हराकर वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। भारत की जीत में कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन की शतकीय पारी का अहम योगदान रहा। गिल को उनकी शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
मैच के बाद शुभमन गिल ने कहा, "इस सीरीज के लिए मेरा एक टारगेट था। मैं पिच पर 40-45 ओवर तक बल्लेबाजी करना चाहता हूं। मुझे पता था कि मुझे 440-450 को ध्यान में रखते हुए अपने शॉट्स मारते रहना है। गेंद बल्ले पर सही तरीके से आ रही थी।"
गिल ने टीम के गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे तेज गेंदबाजों को इन पिचों पर अच्छी गेंदबाजी करते हुए देखना अच्छा लग रहा है।