PSL 2026 का फाइनल खेलेंगे नाहिद राणा, बीसीबी से मिली 'एनओसी' (Image Source: IANS)
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने अपने फैसले पर पुनर्विचार करते हुए तेज गेंदबाज नाहिद राणा को पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2026 में खेलने की अनुमति देने के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) जारी कर दिया है।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पहले नाहिद को पीएसएल में खेलने के लिए सिर्फ 13 अप्रैल तक ही एनओसी दी थी, जिसका कारण अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताएं बताई गईं। इन प्रतिबद्धताओं में न्यूजीलैंड के खिलाफ'व्हाइट बॉल सीरीज' भी शामिल थी।
13 अप्रैल को नाहिद को उनका वर्कलोड मैनेज करने के लिए टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था। नाहिद को न्यूजीलैंड के खिलाफ बांग्लादेश की घरेलू सीरीज के शुरुआती 2 टी20 मुकाबलों के लिए आराम दिया गया था, जिसके बाद अब वह 3 मई को होने वाले पीएसएल फाइनल में 'पेशावर जाल्मी' का प्रतिनिधित्व के लिए वापसी करने को तैयार हैं।