इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने इंग्लिश टीम की स्पिन गेंदबाज सोफी एक्लेस्टोन की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि एक्लेस्टोन ने टी20 क्रिकेट की बदलती जरूरतों के हिसाब से अपने खेल को सफलतापूर्वक ढाला है।
नासिर ने कहा कि एक्लेस्टोन भले ही हर मैच में 4 विकेट न लें, लेकिन उनके स्पेल टीम की जीत में अहम भूमिका निभाएंगे। हुसैन का मानना है कि इंग्लैंड टीम में एक्लेस्टोन की भूमिका बदल गई है, क्योंकि बल्लेबाज उनके खिलाफ अपने अप्रोच में ज्यादा सतर्क हो गए हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने 'जियोहॉटस्टार' के साथ बात करते हुए कहा, "सोफी एक्लेस्टोन एक वर्ल्ड-क्लास गेंदबाज हैं। उन्हें खुद को बदलना पड़ा है, क्योंकि बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ अपनी अप्रोच बदली है। वह अपने कप्तान के लिए अहम गेंदबाज हैं। जब विकेट की जरूरत होती है, तो एक्लेस्टोन को गेंद मिलती है। हो सकता है कि वह हर मैच में चार विकेट न लें।"